LPG Crisis In India: इस वक्त ईरान- अमेरिका युद्ध के बीच कई जगह पर पेट्रोल और एलपीजी गैस की समस्या (LPG Crisis) नजर आ रही है, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की अफवाहें भी उड़ाई जा रही है. हालांकि अब इसे लेकर सरकार ने एक स्पष्ट बयान दिया है जिससे आम जनता राहत की सांस ले सकती है. पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय द्वारा कहा गया है कि भारत में पेट्रोलियम और एलपीजी की आपूर्ति की स्थिति पूरी तरह से सुरक्षित और नियंत्रण में है. इसके लिए किसी भी व्यक्ति को परेशान होने की आवश्यकता नहीं है.
LPG Crisis: देश में मौजूद है पर्याप्त पेट्रोल- डीजल और एलपीजी
दरअसल सरकार द्वारा यह बयान जारी किया गया जब अचानक ईरान- अमेरिका युद्ध के बीच कई जगह पर पेट्रोल पंप पर अचानक भिड़ देखने को मिली. इतना ही नहीं एलपीजी सिलेंडर (LPG Crisis) में भी कथित संकट का दावा किया जा रहा है, लेकिन अब इन दावों को सरकार ने साफ तौर पर खारिज किया है और कहा है कि भारत में पेट्रोलियम और एलपीजी की आपूर्ति की स्थिति पूरी तरह से सुरक्षित और नियंत्रण में है.
सभी खुदरा ईंधन आउटलेट्स पर पर्याप्त आपूर्ति उपलब्ध है. देश में कहीं भी पेट्रोल- डीजल एलपीजी की कोई कमी नहीं है. साथ ही साथ मंत्रालय ने जनता से यह भी अपील की है कि वह जानबूझकर चलाए जा रहे एक शरारतपूर्ण और सुनियोजित दुष्प्रचार अभियान से गुमराह ना हो जिसका उद्देश्य बेवजह लोगों के बीच घबराहट पैदा करना है.
भारत में आपूर्ति की कमी नहीं
आपको बता दें कि भारत दुनिया का चौथा सबसे बड़ा रिफाइनर और पेट्रोलियम उत्पादों का पांचवा सबसे बड़ा निर्यातक है. भारत 150 से भी ज्यादा देशों को रिफाइंड ईंधन की आपूर्ति करता है. पूरे देश में एक लाख से ज्यादा खुदरा ईंधन आउटलेट खुले हैं और बिना किसी रूकावट के ईंधन दे रहे हैं, जहां मंत्रालय द्वारा यह साफ कहा गया है कि भारत में आपूर्ति की कोई कमी नहीं है. कुछ चुनिंदा पंपों पर घबराहट में खरीदारी के एक-दो मामले सामने आए है जो सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो के जरिए जानबूझकर फैलाई गई गलत जानकारी के कारण हुए थे जिस कारण लोग घबरा गए.
Read Also: Petrol-Diesel Price Hike: बिहार में महंगा हुआ पेट्रोल- डीजल, आम आदमी की जेब पर पड़ेगा असर









