Noida International Airport: नोएडा के सपनों को एक नई उड़ान मिलती नजर आ रही है, जहां पीएम मोदी ने एशिया के सबसे बड़े ग्रीन फील्ड हवाई अड्डा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Noida International Airport) का उद्घाटन किया है. इस उद्घाटन के साथ 24 साल का इंतजार खत्म हो गया है जिसे 11200 करोड रुपए के निवेश के साथ बनाया गया है. आपको बता दें कि नोएडा एयरपोर्ट के उद्घाटन के बाद एनसीआर की कनेक्टिविटी को अब पंख लग गए हैं जहां इस क्षेत्र में अब एक नई क्रांति शुरू हो चुकी है.
पीएम मोदी ने Noida International Airport का किया उद्घाटन
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Noida International Airport) का उद्घाटन करने के दौरान पीएम मोदी (PM Modi) ने एक जनसभा को भी संबोधित किया जिसमें काफी संख्या में लोग मौजूद थे. एशिया के सबसे बड़े एयरपोर्ट (Asia Largest Airport) में 20 मिनट में बोर्डिंग होगी. पीएम मोदी ने जिस एयरपोर्ट का उद्घाटन किया है वह उत्तर प्रदेश के जेवर में स्थित है. एयरपोर्ट के पहले चरण में करीब 3300 एकड़ क्षेत्र में टर्मिनल और रनवे का निर्माण किया गया है.
एक रनवे के साथ बने इस टर्मिनल की सालाना क्षमता लगभग 3 करोड़ यात्रियों को संभालने की होगी. कुल 52 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में विकसित हुए नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के सभी चारों चरण पूरा होने के बाद यह एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट बन जाएगा. पुरा निर्माण साल 2040 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है.
अप्रैल तक शुरू हो सकती है यात्रा
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान संचालन के लिए इंडिगो, एयर इंडिया एक्सप्रेस और आकाशा एयर के साथ करार किया गया. इस एयरपोर्ट के उद्घाटन के बाद अप्रैल महीने के अंत तक यहां से उड़ान की शुरुआत की जा सकती है. फिलहाल नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 65 शहरों के लिए उड़ान किए जाने का दावा है.
Read Also: Lockdown In India: भारत में लॉकडाउन लगेगा या नहीं, सरकार ने बताई पूरी सच्चाई









