Covid New Variant 2026: इस वक्त देखा जाए तो पश्चिम एशिया के देशों में युद्ध जैसी स्थिति के कारण पूरी दुनिया में हाहाकार मचा हुआ है. इसी बीच कोरोना के नए वेरिएंट (Covid New Variant) ने अब लोगों के बीच तबाही मचानी शुरू कर दी है. साल 2020 में जिस तरह से कोरोना ने पूरी दुनिया को मुट्ठी में जकड़ लिया था. एक बार फिर वही नजारा देखने को मिल रहा है.
कोरोना के नए वेरिएंट सिकाडा 3.2 का संक्रमण अमेरिका के 25 राज्य और 30 से अधिक देशों में तेजी से फैल चुका है. अब इसे लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा इसके लक्षण बताए गए हैं और यह भी बताया गया है कि शरीर के किन अंगों पर यह अटैक करता है.
Covid New Variant: दुनिया में तेजी से फैल रहा कोरोना का नया वेरिएंट
कोविड-19 का नया वेरिएंट सिकाडा (Covid New Variant) बहुत ही तेजी से दुनिया भर के कई देशों में अपने पैर पसार रहा है. इसे लेकर डीडीसी और विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इसके लक्षण पर चर्चा की है और बताया है कि यह सबसे उपरी स्वश्रन तंत्र पर अपना प्रभाव दिखाता है. साथ ही साथ इस वेरिएंट का असर नाक, गले और सांस की नली पर सबसे ज्यादा देखने को मिलता है, जिसमें गंभीर गले की खराश, नाक बहना या बंद होना या फिर सूखी खांसी शामिल है.
शारीरिक लक्षण में तेज थकान और कमजोरी, मांसपेशियों में दर्द और सिर दर्द शामिल है. कई बार हल्का बुखार या कपकपी भी महसूस हो सकती है. इसके अलावा स्वाद या गंध का जाना या फिर दस्त या उल्टी जैसे लक्षण भी नजर आ सकते हैं. अगर इनमें से किसी भी तरह के लक्षण आपको दिखे तो आप इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज ना करें.
Read Also: Muzaffarpur News: गर्लफ्रेंड को बुलाओ…., मुजफ्फरपुर में टावर पर चढ़कर बॉयफ्रेंड ने काटा बवाल









