Samrat Chaudhary: सम्राट चौधरी से मिले नीतीश कुमार, कंधे पर हाथ रखा और मुस्कुराते दिखे पूर्व सीएम

बिहार के नए सीएम सम्राट चौधरी से पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुलाकात की. दोनों को एक दूसरे के साथ हंसते मुस्कुराते हुए भी देखा गया.

On: Saturday, April 18, 2026 1:23 PM
Nitish Kumar Meet Samrat Chaudhary

Nitish Kumar Meet Samrat Chaudhary: नीतीश कुमार के बाद बिहार के अगले मुख्यमंत्री बनने वाले सम्राट चौधरी (Samrat Chaudhary) इस जिम्मेदारी को संभालने के साथ ही सक्रिय नजर आ रहे हैं. उन्होंने अपने आवास पर लोगों से मुलाकात करनी शुरू कर दी है. इसी दौरान नीतीश कुमार ने भी बिहार के नए सीएम से पांच अणे देश रत्न मार्ग स्थित उनके आवास पर मुलाकात की.

दोनों के बीच मौजूदा राजनीतिक हालातों पर करीब 20 मिनट तक चर्चा हुई. इतना ही नहीं नीतीश कुमार ने बिहार के दोनों नए डिप्टी सीएम विजय चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव से भी मुलाकात की. सम्राट चौधरी से मिलने के बाद नीतीश कुमार के हाव-भाव कुछ बदले नजर आए.

Samrat Chaudhary से मिले नीतीश कुमार

सोशल मीडिया पर इस वक्त कई तस्वीरें वायरल हो रही है जहां सम्राट चौधरी (Samrat Chaudhary) से मिलने के बाद नीतीश कुमार को मुस्कुराते हुए देखा गया. इसके बाद नीतीश ने सम्राट के कंधे पर हाथ रखा. आपको बता दें कि बिहार में पहली बार बीजेपी के नेतृत्व में सरकार बनी है लेकिन एनडीए लगातार यह दावा कर रही है कि बिहार में नीतीश मॉडल से ही सरकार चलेगी. उनकी योजनाओं और नीतियों को आगे की सरकार भी लागू करेगी.

इसकी शुरुआत सम्राट चौधरी (Samrat Chaudhary) ने अपने आवास पर जनता दरबार के आयोजन करने के साथ ही कर दिया. आपको बता दें कि सम्राट चौधरी ने 15 अप्रैल को सीएम पद का शपथ ग्रहण किया है जहां अगले माह में मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाना है.

बिहार में जारी रहेगी शराबबंदी

बिहार में नई सरकार बनने के बाद ही लगातार ये कयास लगाए जा रहे हैं कि अब शराबबंदी खत्म हो सकती है, लेकिन सम्राट चौधरी ने इस पर स्पष्ट बयान देते हुए यह बता दिया है कि नीतीश कुमार ने जिस शराब बंदी कानून को लागू किया है, वह आगे भी जारी रहेगी. सम्राट चौधरी ने कहा- नीतीश कुमार के इस फैसले की तारीफ पीएम मोदी भी कर चुके हैं, इसलिए इस फैसले पर पुनर्विचार का सवाल ही नहीं उठता है.

Read Also: Bihta Engineering Student Murder: प्यार, दबाव और एक दर्दनाक अंजाम

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment