Fire In Danapur Mahindra Showroom: राजधानी पटना के दानापुर में सगुना मोड पर महिंद्रा शोरूम में आग लग गई जो कि बंद था. इस आगलगी (Fire In Danapur) के कारण बेसमेंट में रखा सारा सामान पूरी तरह से जलकर खाक हो गया. भीषण आग लगी के बाद जब धुआं उठा तो आसपास के लोग वहां इकट्ठा हुए जिन्होंने दमकल विभाग को इस बात की सूचना दी. मौके पर पहुंची दमकल की चार गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.
Fire In Danapur: कोई हताहत की खबर नहीं
महिंद्रा शोरूम में लगी आग में किसी के भी हताहत होने की जानकारी नहीं है. दरअसल आग बेसमेंट में लगी थी जिसमें धुआं तेजी से फैल गया और दमकल विभाग को आग बुझाने में परेशानी हुई. हालांकि इस घटना में बेसमेंट में जो भी सामान रखा हुआ था, वह जलकर राख हो गया है. अगर समय रहते आग पर काबू नहीं पाया गया होता तो कोई बड़ी घटना घट सकती थी.
आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया
दानापुर में बंद महिंद्रा शोरूम में इतनी भीषण आग (Fire In Danapur) किस तरह लगी इसके पीछे के कारणों का सही तरह से पता नहीं चल पाया है. शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट या अन्य तकनीकी कारणों को लेकर आशंका जताई गई है. हालांकि अग्निशमन विभाग इस मामले की जांच में जुटी हुई है. अगर समय रहते आग पर काबू न पाया गया होता तो एक बहुत बड़ा हादसा हो सकता था जिसे टाल दिया गया. हालांकि इस घटना ने आसपास लोगों में दहशत पैदा कर दी है.
Read Also: Pappu Yadav: महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करना पप्पू यादव को पड़ा भारी, महिला आयोग ने भेजा नोटिस








