JDU New Team Announced: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भले ही बिहार की राजनीति से दूरी बना ली है, लेकिन अभी भी उनका फोकस जनता दल यूनाइटेड को मजबूत करना है. संगठन को धार देने के लिए उन्होंने एक नई टीम (JDU New Team) का गठन किया है, जिसमें 24 नेताओं को जगह मिली है. हैरानी की बात यह है कि निशांत कुमार जो लगातार चर्चा का केंद्र बने हुए हैं, उन्हें इस लिस्ट में भी मौका नहीं दिया गया. नीतीश कुमार समेत 24 नेताओं के नाम इसमें शामिल है जहां नीतीश कुमार अध्यक्ष और संजय कुमार झा कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हैं.
JDU New Team: नीतीश कुमार ने बनाई जदयू की नई टीम
नीतीश कुमार और संजय कुमार झा के अलावा जहानाबाद के पूर्व सांसद चंदेश्वर चंद्रवंशी को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए पार्टी का उपाध्यक्ष बनाया गया है. वहीं सांसद आलोक कुमार सुमन कोषाध्यक्ष बने हैं. इस लिस्ट (JDU New Team) में देखा जाए तो मनीष कुमार वर्मा, रमेश सिंह कुशवाहा, आफाक अहमद खान, श्याम रजत, अशोक चौधरी, रामसेवक सिंह, कहकंशा परवीन, कपिल हरिशचंद्र पाटील, राज सिंह, सुनील कुमार, हर्षवर्धन सिंह और गुलाम रसूल बाल्यावी को पार्टी का महासचिव बनाया गया है.
वही राजीव रंजन प्रसाद, रविंद्र प्रसाद सिंह, विद्यासागर निषाद, दयानंद राय, संजय कुमार, मोहम्मद निसार, रूही तागूंग और निवेदिता कुमारी को सचिव बनाया गया है.
लिस्ट में शामिल नहीं है निशांत कुमार का नाम
बिहार में नई सरकार के गठन के बाद से ही यह चर्चा तेज थी कि नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार राजनीति में कदम रख सकते हैं, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया. अब जदयू के राष्ट्रीय पदाधिकारी (JDU New Team) की घोषणा होने के बाद लिस्ट में निशांत कुमार का नाम कहीं भी शामिल नहीं है. इससे यह साफ समझ आ रहा है कि नीतीश कुमार परिवारवाद को बढ़ावा न देकर पार्टी के पुराने और दिग्गज नेताओं के साथ ही आगे जाना चाहते हैं. इन 24 लोगों पर यह जिम्मेदारी होगी कि किस तरह पार्टी की रणनीतियों को लागू करें और आगे पार्टी का फैलाव करें.
Read Also: Fire In Danapur: दानापुर के महिंद्रा शोरूम में लगी आग, दमकल की 4 गाड़ियां मौके पर पहुंची








