Samrat Chaudhary Meet Nitish Kumar: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब राज्यसभा सांसद हो गए हैं. इसके बाद भी बिहार की राजनीति में उनकी झलक बार-बार देखने को मिल रही है. बिहार विधानसभा में विश्वास मत हासिल करने के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (Samrat Chaudhary) सुबह-सुबह एक अणे मार्ग पहुंचे, जहां उन्होंने नीतीश कुमार से शिष्टाचार मुलाकात की.
यह मुलाकात लगभग 20 मिनट तक चली, जिसमें जदयू सांसद ललन सिंह भी मौजूद रहे. हालांकि अभी यह स्पष्ट रूप से पता नहीं चल पाया है कि इस मुलाकात के दौरान इन नेताओं के बीच क्या-क्या बात हुई, लेकिन ऐसी संभावना जाहिर की जा रही है कि कैबिनेट विस्तार को लेकर चर्चा संभव है.
नीतीश कुमार से मिले Samrat Chaudhary
यह लगातार दूसरी बार है जब मुख्यमंत्री बनने के बाद सम्राट चौधरी नीतीश कुमार से मिलते नजर आए. हालांकि अभी तक बिहार में नई सरकार के गठन के बाद कैबिनेट विस्तार नहीं हो सका है. सभी विभाग इस वक्त सम्राट चौधरी (Samrat Chaudhary) और दोनों डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और विजेंद्र प्रसाद यादव के पास है. यही वजह है कि कैबिनेट विस्तार पर हर किसी की नजर है.
आपको बता दें कि फ्लोर टेस्ट से पहले सम्राट चौधरी (Samrat Chaudhary) ने नीतीश कुमार की तारीफ करते हुए यह कहा था कि उन्हें ना तो कुर्सी से हटाया जा सकता है, नाहीं दिल से. नीतीश कुमार ने बिहार में जो सुशासन कायम किया है, उनके मार्गदर्शन में राज्य को आगे विकास की दिशा में बढ़ाया जाएगा.
Read Also: Samrat Chaudhary: सम्राट चौधरी ने विधानसभा में साबित किया बहुमत, पहली परीक्षा में सीएम हुए पास








