Rain Alert In Bihar: बिहार में हर दिन झुलसाने वाली गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है. लोग अब घर से बाहर निकलने से भी कतरा रहे हैं. इसी बीच देखा जाए तो बिहार में मौसम बदलने वाला है. इस भीषण गर्मी के बीच लोगों को राहत मिल सकती है. कुछ दिनों से तापमान 40 डिग्री के पार नजर आ रहा है लेकिन अब बारिश के कारण थोड़ी राहत जरूर मिल सकती है. मौसम विभाग द्वारा अगले 7 दिनों के लिए विशेष एडवाइजरी जारी किया गया है और बिहार के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश (Rain Alert) देखने को मिल सकती है.
Rain Alert: बिहार में बारिश को लेकर अलर्ट जारी
बिहार में बारिश को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. दरअसल शुक्रवार की सुबह से ही पटना के कई जगह पर मौसम बदला- बदला नजर आ रहा है. आसमान में हल्के बादल छाए दिख रहे हैं और तेज हवा चलने के कारण कई जगह पर तापमान में गिरावट नजर आ रही है. हालांकि कई जगह पर अभी भी तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है.
मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक शनिवार को पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सिवान, सारण, गोपालगंज, दरभंगा, समस्तीपुर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, भागलपुर, बांका, जमुई और मुंगेर जिले के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है. वहीं रविवार को राजधानी पटना समेत नालंदा, शेखपुरा, नवादा, गया, बेगूसराय, लखीसराय और जहानाबाद जिले में बारिश (Rain Alert) की संभावना है. यह बारिश हल्की होगी लेकिन लोगों को गर्मी से राहत दिलाने का काम कर सकती हैं.
अगले 7 दिनों तक जारी रहेगा असर
आईएमडी ने अपनी एडवाइजरी में यह स्पष्ट कहा है कि शनिवार से अगले 7 दिनों तक बिहार (Rain Alert) के कई हिस्सों में रुक-रुक कर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. आईएमडी के मुताबिक देश की राजधानी दिल्ली सहित उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में सूरज की तपिश्त जिस तरह जानलेवा हो रही है, उसने लोगों की मुश्किल बढ़ा दी है. यही नहीं देश के कुछ राज्यों में आंधी तूफान के साथ बारिश होने की भी संभावना जाहिर की गई है, जिससे तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल सकती हैं.
Read Also: Samrat Chaudhary: अचानक नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी, ललन सिंह भी रहे मौजूद








