Samrat Chaudhary In Munger: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (Samrat Chaudhary) इस जिम्मेदारी को संभालने के बाद पहली बार अपने गृह जिला मुंगेर और विधानसभा क्षेत्र तारापुर पहुंचे हैं. इस दौरान सम्राट चौधरी ने ढो़लपहाड़ के पास इको टूरिज्म योजना का शिलान्यास किया. वही पीएम मोदी द्वारा आयोजित मन की बात सुनने के बाद सम्राट चौधरी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए यह कहा कि पीएम और नीतीश कुमार ने मुझे सीएम की गद्दी पर बैठाया है.
यह मेरे लिए एक चुनौती है और मुझे बिहार को आगे ले जाना है. आगे सम्राट चौधरी ने यह कहा कि ब्लॉक की स्थिति गड़बड़ थी, इसलिए ब्लॉक, सीओ ऑफिस और थाने की मॉनिटरिंग अब सीएम कार्यालय की तरफ से जाएगी.
अधिकारियों को Samrat Chaudhary ने दिया अल्टीमेटम
सम्राट चौधरी जैसे ही मुंगेर पहुंचे, स्थानीय लोगों के बीच गजब का उत्साह देखा गया. हेलीपैड के आसपास काफी संख्या में लोग इकट्ठा थे. इसी बीच उनके एक चाहने वालों को 8 किलो के तरबूज पर सम्राट चौधरी (Samrat Chaudhary) और पीएम मोदी की तस्वीर उकेरता हुआ देखा गया. सम्राट चौधरी ने अपने भाषण में अधिकारियों को बहुत बड़ा अल्टीमेटम दिया है और साफ कहा है कि अगर एक महीने से ज्यादा फाइल लटकाए तो उन पर गाज गिरेगी.
सम्राट चौधरी ने की नीतीश कुमार की तारीफ
पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तारीफ करते हुए सम्राट चौधरी (Samrat Chaudhary) ने यह कहा कि उन्होंने बिहार को सजाया है. सड़क, बिजली, पानी पहुंचाने का काम किया है. बच्चियों को स्कूल पहुंचा है जिसे तेज गति से आगे बढ़ाना है. इससे पहले भी सम्राट चौधरी को कोई बात सीएम नीतीश कुमार की तारीफ करते हुए देखा गया जो यह साफ कह चुके हैं कि बिहार में हर काम नीतीश कुमार के बने हुए मॉडल पर ही हो रहा है.








