Patna School Time: भीषण गर्मी के कारण पटना के स्कूलों का बदला समय, 11:30 बजे तक अब चलेगी क्लास

बिहार में भीषण गर्मी को देखते हुए राजधानी पटना के डीएम ने आदेश जारी करते हुए अब स्कूल के टाइम टेबल में बदलाव किया है, जिससे बच्चों के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव न पड़े.

On: Sunday, April 26, 2026 4:33 PM
Patna School Time Changed

Patna School Time Changed: बिहार में इस वक्त चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है. लोग अब घरों से बाहर निकलने से कतरा रहे हैं. इस बीच देखा जाए तो सबसे ज्यादा परेशानी स्कूल जाने वाले छोटे बच्चों को हो रही है जिनके स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए पटना के डीएम ने बहुत बड़ा आदेश जारी किया है, जिससे बच्चे और उनके अभिभावक अब राहत की सांस ले सकते हैं.

पटना डीएम द्वारा जारी किए गए नए आदेश के मुताबिक राजधानी पटना के सभी सरकारी एवं गैर सरकारी स्कूल (Patna School Time) 11:30 बजे तक ही संचालित किए जाएंगे. पटना डीएम का यह आदेश प्री स्कूल एवं आंगनबाड़ी केद्रों पर भी लागू होगा.

Patna School Time: भीषण गर्मी को लेकर पटना डीएम ने जारी किया आदेश

पटना डीएम ने प्रेस रिलीज जारी करते हुए यह कहा कि जिले में रह रहे अधिक तापमान विशेष रूप से दोपहर के समय पड़ रही भीषण गर्मी के कारण बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना है. इसलिए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत जिले के सभी निजी और सरकारी विद्यालय में कक्षा 8 तक (Patna School Time) की गतिविधियों पर पूर्वा० 11:30 के बाद प्रतिबंध लगा दिया गया. विद्यालय प्रबंधन को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि इस आदेश का सख्ती से पालन करें. 27 अप्रैल से 30 अप्रैल तक के लिए यह आदेश लागु रहेगा. इसके बाद तापमान को देखकर आगे फैसला लिया जाएगा.

Patna School Time Changed

भीषण गर्मी में रखें खास ध्यान

इस वक्त प्रदेश में भीषण गर्मी और लू के खतरे को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है. साथ ही साथ प्रशासन द्वारा अभिभावक और छात्रों को भी सतर्क रहने की अपील की गई है. खासकर दोपहर के समय बेवजह घर से बाहर निकलने से बचे. यदि किसी हाल में बाहर निकलना हो तो अपने शरीर को पूरी तरह से ढ़ककर ही बाहर निकले. साथ ही साथ भरपूर मात्रा में पानी पिए.

Read Also: Samrat Chaudhary: सीएम बनने के बाद पहली बार मुंगेर पहुंचे सम्राट चौधरी, अब अधिकारियों की खैर नहीं

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment