Rohini Acharya Social Media Post: बिहार कैबिनेट विस्तार और शपथ ग्रहण समारोह को लेकर हर तरफ चर्चा चल रही हैं. कैबिनेट विस्तार होने के साथ ही मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की सरकार में 31 नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी. इस कार्यक्रम का आयोजन गांधी मैदान में किया गया है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित अमित शाह और एनडीए के कई बड़े नेता शामिल हो रहे हैं.
इस शपथ ग्रहण समारोह के बीच लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य (Rohini Acharya) ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से एक ऐसा पोस्ट शेयर किया है, जिसके माध्यम से उन्होंने भाजपा पर निशाना साधा है. साथ ही साथ नीतीश कुमार को लेकर भी तीखी प्रतिक्रिया दी है.
Rohini Acharya ने किया ये पोस्ट
रोहिणी आचार्य (Rohini Acharya) ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें एक तस्वीर दिख रही है. इस तस्वीर में सबसे आगे पीएम मोदी, अमित शाह और सम्राट चौधरी को कार्टून के तौर पर पेश किया गया है, जो काफी खुश दिख रहे हैं. ठीक उनके बगल में नीतीश कुमार है जो काफी चिंतित नजर आ रहे हैं.
इस तस्वीर को शेयर करने के साथ ही रोहिणी ने लिखा ‘आज गांधी मैदान में होने जा रहा चाचा जी के राजनीतिक अवसान का अंतिम अनुष्ठान, आज पटना के गांधी मैदान में हमारे चाचा नीतीश कुमार जी के राजनीतिक अवसान के उपरांत होने वाले कर्मकांड- क्रिया कर्म का अंतिम अनुष्ठान नए मंत्रिमंडल के विस्तार के लिए किया जा रहे शपथ ग्रहण समारोह के रूप में संपन्न होने जा रहा. बड़े जलसे की तैयारी है. इसमें दिल्ली से तमाम वैसे लोग भी शिरकत करने आ रहे हैं जिन्होंने चाचा जी को जबरन राजनीतिक तौर पर निर्जीव बना दिया. दुख की बात है कि अपने ही राजनीतिक अवसान की पूर्णाहूति में शामिल होना बेचारे चाचा जी की मजबूरी है.
परिवारवाद पर भी किया हमला
बतौर मुख्यमंत्री रहते हुए नीतीश कुमार ने परिवारवाद का कभी भी समर्थन नहीं किया और वह हमेशा इसके खिलाफ बयान बाजी करते रहे, लेकिन अब जब उनके बेटे निशांत कुमार के मंत्री बनने की चर्चा है तो इस पर रोहिणी आचार्य (Rohini Acharya) ने तंज कसा है. रोहिणी ने कहा परिवारवाद पर दिए गए अपने ही अनर्गल प्रवचनों को भूलकर चाचा जी अपने लाडले को भी अपनी राजनीतिक पूर्णाहूति के संस्थान के माध्यम से यजमान के रूप में शपथ दिलाने जा रहे हैं. आपको बता दें कि इससे पहले यह चर्चा थी कि सम्राट चौधरी की सरकार में निशांत कुमार को डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है लेकिन ऐसा नहीं हुआ.
Read Also: West Bengal Next CM: कौन होगा पश्चिम बंगाल का अगला मुख्यमंत्री? सीएम की रेस में आगे है ये 4 बड़े नाम







