India-US Trade Deal: अमेरिका ने भारत पर 50% से घटाकर 18% किया टैरिफ, रूस से अब तेल नहीं खरीदेगा भारत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत और अमेरिका के बीच एक बहुत बड़ी ट्रेड डील की है, जिसका हर किसी को इंतजार था. ट्रंप ने अब मेड इन इंडिया उत्पादों पर टैरिफ घटाकर 18% कर दिया है.

On: Tuesday, February 3, 2026 11:27 AM
India-US Trade Deal

India-US Trade Deal; Trump Reduce Tarrif: भारत और अमेरिका के बीच जिस सबसे बड़े डील का इंतजार था, अब वह फाइनल हो चुका है. डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी के साथ फोन पर बातचीत करने के बाद एक बहुत बड़ी घोषणा की है. अमेरिका ने भारत पर इससे पहले कुल 50% टैरिफ लगाए थे, जिसे घटाकर अब 18% कर दिया गया है.

सोशल मीडिया के माध्यम से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस बात की जानकारी दी है. आपको बता दें कि 1 अगस्त 2025 को व्यापार घाटे को लेकर 25% टैरिफ लगाया गया था. फिर रूसी तेल खरीदने की वजह से भारत पर 25 प्रतिशत एक्स्ट्रा टैरिफ लगाया गया.

India-US Trade Deal: अमेरिका ने 18% टैरिफ का किया ऐलान

अमेरिका और भारत के बीच हुए नए ट्रेड के बाद अब भारतीय सामानों पर 50% से टैरिफ घटकर 18% हो गया है. इससे पहले भारत के उत्पादों पर बहुत ज्यादा टैक्स लगाया जाता था, जिससे भारतीय निर्यातकों को काफी नुकसान हो रहा था. एक रिपोर्ट के मुताबिक, पहले भारत से आने वाले सामानों पर अमेरिका कुल 50% का टैरिफ वसूल रहा था जिसमें 25 प्रतिशत पारंपरिक टैरिफ और 25 प्रतिशत अतिरिक्त शामिल था, लेकिन अब नई डील के बाद रूस से तेल खरीद से जुड़ा यह अतिरिक्त टैक्स अमेरिका ने हटा दिया है.

भारत- अमेरिका के बीच हुई डील

ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक बेहद ही लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात करने की बात कही. साथ ही साथ पीएम मोदी ने रूस से तेल की खरीद बंद करने पर सहमति जताई है. यानी कि भारत- अमेरिका से ज्यादा तेल खरीदेगा. इससे यूक्रेन में चल रहा युद्ध खत्म करने में मदद मिलेगी जहां हर हफ्ते हजारों लोगों की जान जा रही है.

इसके तहत अमेरिका भारत पर लगाए जाने वाला रिसिप्रोकल टैरिफ 25% से घटकर 18% करेगा यानी कि अब भारत- अमेरिका से 500 अरब डॉलर से ज्यादा के ऊर्जा, तकनीक, कृषि, कोयला और अन्य उत्पाद खरीदेगा. इसका जवाब देते हुए पीएम मोदी ने पूरे भारत की तरफ से ट्रंप को धन्यवाद दिया और कहा कि हमारी पार्टनरशिप को ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए मैं उत्सुक हूं.

Read Also: Anant Singh: अनंत सिंह आज लेंगे विधायक पद की शपथ, 3 महीने से दुलारचंद यादव हत्याकांड में काट रहे जेल की सजा

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment