PM Modi Pariksha Pe Charcha 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोर्ड एग्जाम से पहले छात्र- छात्राओं से ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम में सीधा संवाद करेंगे, जिसमें वह परीक्षा में तनाव मुक्त रहने जैसे कई स्थितियों पर चर्चा कर सकते हैं. आपको बता दें कि परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का यह नौंवा संस्करण है. हर साल बोर्ड एग्जाम से पहले पीएम मोदी छात्र-छात्राओं से बातचीत करते हैं और उन्हें पढ़ाई से जुड़े कई तरह के टिप्स देते हैं. परीक्षा केंद्र के अंदर किस प्रकार की स्थिति के साथ आपको परीक्षा देनी है, इसके अलावा आपने जो तैयारी की है उस पर किस प्रकार विश्वास रखना है, इन सभी मुद्दों पर पीएम आज चर्चा कर सकते हैं.
Pariksha Pe Charcha 2026: सुबह 10 बजे पीएम करेंगे परीक्षा पर चर्चा
इस बार परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम सुबह 10 बजे से शुरू होगा. अब तक परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का आयोजन दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम पर होता रहा है. लेकिन बिते कुछ सालों में इसमें बदलाव किया गया है. पिछले साल कार्यक्रम सुंदर नर्सरी में आयोजित किया गया था. इस बार के इस कार्यक्रम को नए अंदाज में पेश करने की कोशिश है ताकि जितना हो सके उतना छात्र इस कार्यक्रम में जुड़ सके.
इस बार परीक्षा के चर्चा 2026 के लिए 4 करोड़ से भी ज्यादा रजिस्ट्रेशन हुए हैं. 1 दिसंबर 2025 से लेकर 11 जनवरी 2026 तक यह प्रक्रिया चली. इतनी बड़ी संख्या ये दिखाती है कि छात्रों और उनके अभिभावकों के बीच इस कार्यक्रम के प्रति कितना ज्यादा लगाव है.
छात्रों को देंगे एग्जाम से जुड़े टिप्स
बोर्ड एग्जाम से ज्यादा मुश्किल बोर्ड एग्जाम के आसपास के कुछ दिन होते हैं. जब छात्रों के मन में काफी ज्यादा कन्फ्यूजन होते हैं. कई स्थिति में छात्र घबरा भी जाते हैं और उन्हें समझ नहीं आता कि वो अपनी तैयारी को अंतिम रूप कैसे दे. यही वजह है कि हर साल पीएम मोदी इन छात्रों से संवाद कर उनका हौसला बढ़ाते हैं और उन्हें टिप्स देते हैं. इस कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छात्रों की परीक्षा को बोझ नहीं बल्कि एक अवसर में देखने की सलाह देते हैं और उन्हें कई तरह के ऐसे टिप्स देते हैं जो उन्हें काम आते हैं.
Read Also: Hostel Rules In Bihar: गर्ल्स हॉस्टल में मर्दों की एंट्री पर रोक, सम्राट चौधरी ने दिया सख्त आदेश










