Salman Khan: सलमान खान के पिता अस्पताल में हुए भर्ती, बेटों के साथ दोनों बेटियां पहुंची मिलने

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के पिता और दिग्गज पटकथा लेखक सलीम खान अचानक लीलावती अस्पताल में भर्ती हुए हैं, जिन की तबीयत बिगड़ी हुई बताई जा रही है.

On: Tuesday, February 17, 2026 3:25 PM
Salman Khan Father Salim Khan

Salman Khan Father Salim Khan Hospitalized: बॉलीवुड के भाई जान कहीं जाने वाले सलमान खान (Salman Khan) के पिता सलीम खान (Salim Khan) की तबीयत इस वक्त बिगड़ी हुई है जिन्हें मुंबई के बांद्रा स्थित लीलावती अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र में भर्ती कराया गया है. सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट के पास ही ये अस्पताल पड़ता है जहां 90 वर्षीय सलीम खान की अचानक तबियत बिगड़ी जिसके बाद उन्हें आनन- फानन में अस्पताल ले जाया गया.

जब सलमान खान (Salman Khan) अपने पिता से मिलने अस्पताल के बाहर पहुंचे तो उन्हें काफी ज्यादा परेशान और चिंता में देखा गया. हालांकि इस दौरान उनके आसपास भारी सुरक्षा था. अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि सलीम खान के अस्पताल में भर्ती होने की वजह क्या है. वही खान फैमिली की तरफ से भी आधिकारिक रूप से इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है.

Salman Khan: अस्पताल में भर्ती हुए सलीम खान

आपको बता दें कि सलीम खान (Salim Khan) के अस्पताल में भर्ती होने के पीछे का सटीक कारण अभी पता नहीं चल पाया है और परिवार वालों ने भी इस मामले को गोपनीय रखा है. हालांकि सलीम खान की बढ़ती उम्र को लेकर नियमित जांच या किसी तरह की समस्या की उम्मीद जाहिर की जा रही है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह बताया जा रहा है कि सलीम खान की स्थिति स्थिर है. हालांकि इस दौरान वह डॉक्टर की निगरानी में है. सलीम खान के अस्पताल में भर्ती होने की खबर सोशल मीडिया पर तेजी से चल रही है, जिनके लिए देश भर में लोग प्रार्थना कर रहे हैं.

बॉलीवुड के कोहिनूर कहे जाते हैं सलीम खान

सोशल मीडिया पर सलमान खान (Salman Khan) की कई तस्वीरें सामने आ रही है जो लीलावती अस्पताल के बाहर नजर आ रहे हैं. हालांकि इस दौरान अर्पिता खान और उनके पति आयुष शर्मा वही अलवीरा खान को भी अपने पिता से मिलने के लिए अस्पताल के बाहर स्पौट किया गया. हालांकि यह स्पष्ट रूप से परिवार के किसी भी सदस्य ने नहीं बताया है कि सलीम खान को हुआ क्या है.

सलीम खान बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक कोहिनूर माने जाते हैं जिन्होंने भले ही अपनी करियर की शुरुआत एक्टिंग से की लेकिन बाद में वह लेखक बन गए. उन्होंने जावेद अख्तर के साथ बॉलीवुड की कई मशहूर फिल्में लिखी जिसमें शोले, डाँन, यादो की बारात और जंजीर शामिल है.

Read Also: Surya Grahan 2026: साल 2026 का पहला सूर्य ग्रहण आज, जाने भारत में सूतक काल मान्य होगा या नहीं?

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment