PUSU Election 2026: पटना यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव के दौरान फायरिंग, एक खोखा बरामद

पटना विश्वविद्यालय के छात्र संघ चुनाव के दौरान साइंस कॉलेज कैंपस में वोटिंग के दौरान फायरिंग हुई.

On: Saturday, February 28, 2026 2:46 PM
PUSU Election 2026

PUSU Election 2026: पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव (PUSU Election 2026) के दौरान साइंस कॉलेज कैंपस में वोटिंग होते हुए फायरिंग की जानकारी मिली है. जैसे ही फायरिंग की सूचना मिली पीरबहोर थाने की पुलिस पूरी टीम के साथ वहां पहुंची. जांच में पुलिस को कैंपस से खोखा मिला है. इस चुनाव को लेकर छात्रों द्वारा लगातार हंगामा किया जा रहा था जिनका कहना है कि पूरे चुनाव के दौरान उन्होंने रिंकल यादव के नाम से प्रचार प्रसार किया पर जब बैलेट पेपर में नाम आया तो उनका नाम रिंकल कुमार था, इसी को लेकर छात्रों में आक्रोश नजर आया.

PUSU Election 2026: पटना यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव के दौरान हंगामा

आपको बता दें कि इसी दौरान अध्यक्ष पद के उम्मीदवार रिंकल यादव को पुलिस ने कॉलेज ऑफ़ कॉमर्स के कैंपस से हिरासत में ले लिया है. पुलिस की इस कार्रवाई ने कॉलेज कैंपस में अफरा- तफरी का माहौल कर दिया. हालांकि पुलिस की कार्यवाही के बाद रिंकल यादव के समर्थक नाराज हो गए. इसके बाद उन्होंने पुलिस की इस कार्रवाई का विरोध करते हुए जमकर नारेबाजी भी की.

हालांकि स्थिति को नियंत्रित करने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई. वहीं पुलिस प्रशासन का कहना है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह आवश्यक कदम उठाए गए हैं.

जांच में जुटी पुलिस

फिलहाल पुलिस जांच करने में जुटी हुई है कि आखिर यह फायरिंग किसने की है. माना जा रहा है कि छात्र संघ चुनाव के दौरान दहशत फैलाने के लिए यह फायरिंग की गई है. पुलिस ने आरोपी की पहचान के लिए कैंपस में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया है. आपको बता दें कि पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव (PUSU Election 2026) को लेकर 2:30 बजे तक वोटिंग समाप्त हो चुकी है और शाम ढ़लने तक इसका नतीजा आ सकता है. इस चुनाव के लिए कुल 11 उम्मीदवार मैदान में है जिसे लेकर सभी छात्राओं ने बढ़-चढ़कर मतदान किया.

Read Also: Patna Zoo: पटना जू पर अचानक लगा ताला! घूमने का प्लान बनाने से पहले जरूर पढ़ें यह अपडेट

Join WhatsApp

Join Now

1 thought on “PUSU Election 2026: पटना यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव के दौरान फायरिंग, एक खोखा बरामद”

Leave a Comment