Nitin Nabin: कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद महावीर मंदिर पहुंचे नितिन नबीन, पूजा के बाद दिल्ली होंगे रवाना

On: Monday, December 15, 2025 9:08 AM
Nitin Nabin In Patna Hanuman Mandir

Nitin Nabin In Patna Hanuman Mandir: बिहार सरकार में पथ निर्माण मंत्री नितिन नबीन को भाजपा ने एक बड़े जिम्मेदारी देते हुए उन्हें कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है. यह जिम्मेदारी मिलने के बाद नबीन पटना के मशहूर महावीर मंदिर में पूजा अर्चना करने पहुंचे. पूजा के बाद नितिन नबीन अपनी स्वर्गीय पिता की मूर्ति का माल्यार्पण भी करेंगे जिसके लिए वह राजवंशी नगर के नवीन सिंहा पार्क में जाएंगे. इसके तुरंत बाद वह दिल्ली के लिए रवाना होगें जहां जाकर मंत्री राष्ट्रीय कार्यालय में पद ग्रहण करेंगे. इसके लिए दिल्ली में उनके स्वागत समारोह की तैयारी कर ली गई है.

Nitin Nabin: बिहार के लिए गौरव का पल

यह कोई पहली बार नहीं है. किसी भी शुभ काम की शुरुआत करने से पहले नितिन नबीन को अक्सर बांस घाट के काली मंदिर या पटना के महावीर मंदिर में पूजा अर्चना करते हुए देखा जा चुका है. आपको बता दें कि दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिहार के राजधानी पटना से चुने जाने पर लोगों में काफी खुशी का माहौल है. भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद के बाद अगर बिहार के किसी व्यक्ति को इतनी बड़ी जिम्मेदारी मिली है तो वह नितिन नबीन है.

नितिन नबीन को भी नहीं थी जानकारी

आपको बता दें कि भाजपा ने जब नितिन नबीन को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया तो यह फैसला उनके लिए भी चौंकाने वाला था. क्योंकि उन्हें भी इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी. नितिन नबीन को जैसे ही यह बड़ी जिम्मेदारी मिली, सोशल मीडिया पर उन्हें बड़े-बड़े नेताओं द्वारा बधाई मिलना शुरू हो गया. नितिन नबीन ने यह भरोसा दिलाया है कि उन्हें जो यह जिम्मेदारी मिली है वह उस पर पूरी तरह से खड़े उतरेंगे.

Read Also: Nitin Nabin: बीजेपी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नबीन को मिलेगी ये सुविधा, जाने कितनी मिलेगी सैलरी?

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment