Bank Manager Dead Body: लापता बैंक मैनेजर का कुएं में मिला शव, पत्नी को फोन कर हुए थे गायब

Bank Manager Dead Body: बिहार की राजधानी पटना में एक प्राइवेट बैंक के ब्रांच मैनेजर अभिषेक वरुण पिछले 36 घंटे से लापता चल रहे थे, लेकिन अचानक सुबह उनके शव मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। अभिषेक वरुण पटना में आईसीआईसीआई लोंबार्ड में ब्रांच मैनेजर के रूप में काम करते थे और कंकड़बाग इलाके…

On: Tuesday, July 15, 2025 3:33 PM
Bank Manager Dead Body

Bank Manager Dead Body: बिहार की राजधानी पटना में एक प्राइवेट बैंक के ब्रांच मैनेजर अभिषेक वरुण पिछले 36 घंटे से लापता चल रहे थे, लेकिन अचानक सुबह उनके शव मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। अभिषेक वरुण पटना में आईसीआईसीआई लोंबार्ड में ब्रांच मैनेजर के रूप में काम करते थे और कंकड़बाग इलाके में रहते थे, लेकिन अचानक एक पार्टी के बाद परिवार में मातम छा गया है।

पटना के हसनपुर में एक खेत में स्थित कुएं में जब ब्रांच मैनेजर का शव मिला तो परिजन पूरी तरह से हैरान रह गए। परिजनों का ये दावा है कि घटना से पहले ब्रांच मैनेजर को शराब पिलाई गई थी और जो हुआ है, उसमे दोस्तों का हाथ है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है।

Bank Manager Dead Body: कुएं में मिला ब्रांच मैनेजर का शव

दरअसल अभिषेक वरुण अपने परिवार के साथ एक पार्टी में शामिल होने के लिए गए थे, वहां से उन्होंने अपने परिवार को ये कहकर घर भेज दिया कि वो थोड़ी देर से घर आएंगे। इसके बाद से ही वो गायब हो गए। आखरी बार अभिषेक ने अपनी पत्नी को रात के करीब 3 बजे फोन कर ये जानकारी दी थी कि उनका एक्सीडेंट हो गया है। इसके बाद उनका फोन लगातार बंद हो गया था और कोई संपर्क नहीं हो पाया।

6875ea3b1b047 patna bank manager dead body 154213934 16x9 1
Bank Manager Dead Body

इस पूरी घटना के 36 घंटे बाद पुलिस को कुएं से उनका शव बरामद हुआ है। पुलिस के मुताबिक ये बताया जा रहा है कि जिस कुएं से शव मिला है, इस कुएं में उनकी स्कूटी और उनके चप्पल भी बरामद हुए हैं। फिलहाल पुलिस इस जांच में जुटी हुई है कि अभिषेक की मौत एक हादसा है या इसके पीछे किसी तरह की कोई साजिश है।

परिवार वालों ने हत्या का लगाया आरोप

फिलहाल पुलिस अभिषेक की पत्नी और पार्टी में मौजूद कुछ दोस्तों से पूछताछ कर रही हैं, ताकि किसी तरह का कोई सुराग मिल सके। पुलिस के मुताबिक जहां से ब्रांच मैनेजर का शव मिला है वहां करीब एक किलोमीटर कच्चा रास्ता है। बाइक या स्कूटी चलाने में बहुत दिक्कत होती है। अब सबसे बड़ा सवाल ये है कि वो ब्रांच मैनेजर यहां तक कैसे पहुंचे। जब तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने नहीं आती है, तब तक ये कहना बहुत मुश्किल है कि ये हत्या है या फिर कोई दुर्घटना।

अभिषेक वरुण के पिता का कहना है कि यह साफ तौर पर हत्या है। किसी परीचित ने इस घटना को अंजाम दिया है। पहले उनके बेटे को मारा और फिर शव को स्कूटी के साथ कुएं में फेंक दिया। अगर उनके बेटे को आत्महत्या करना होता तो ट्रेन से कट जाता, गंगा जी में कूद जाता। इतनी दूर क्यों आता है, इसकी जांच होनी चाहिए।

Read Also: Patna Mayor Sita Sahu: पटना मेयर सीता साहू का बेटा होगा गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट- हत्या मामले में दर्ज हुआ केस

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment