Nitish Kumar: अरे तुम्हारा बाप… सदन में नीतीश कुमार ने ऐसा क्या कहा कि तेजस्वी की छूटी हंसी

बिहार विधानसभा में इस वक्त बजट सत्र चल रहा है जैसे लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच बयान बाजी हो रही है इसी दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव को कुछ ऐसा कह दिया जिसे सुनकर वह अपनी हंसी रोक नहीं पाए

On: Thursday, February 5, 2026 7:34 PM
Nitish Kumar In Bihar Vidhansabha

Nitish Kumar In Bihar Vidhansabha: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव दे रहे थे. उस दौरान उनका एक अलग ही मजाकिया अंदाज नजर आया. जैसे ही नीतीश कुमार ने भाषण शुरू किया नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उनका विरोध करना शुरू कर दिया.

इसके बाद मुख्यमंत्री ने पहले तो उन्हें बच्चा बताया और कहा कि उनके पिता लालू प्रसाद यादव उन्हीं के समय के हैं. पर जब अपने भाषण में सीएम नीतीश कुमार ने एजुकेशन सिटी के निर्माण की बात कही तब तेजस्वी ने उन्हें फिर टोका, जिस पर नीतीश कुमार ने एक बहुत बड़ी बात कही.

Nitish Kumar के इस बात पर तेजस्वी की छूटी हंसी

अपने भाषण के दौरान एक बार फिर नीतीश कुमार ने तेजस्वी को कहा कि अरे पहले सुनो ना.. अरे तुम बच्चा है.. अरे तुम्हारा आप मेरे समय का ना है… बैठो बैठो, अरे उसका शादी भी बाद में हुआ था… तुमको तो हम करबे न किए है…तुमको हम मानबे न करते है… चलो बैठो..हल्ला मत करो… जैसे ही सीएम नीतीश कुमार ने इतना कहा इसे सुनकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव हंसने लगे और फिर अपनी जगह पर बैठ गए. हालांकि सीएम की यह बात इतनी मजेदार थी कि पक्ष और विपक्ष दोनों ही ओर से विधायक जोरदार ठहाके लगाने लगे.

अपराध को लेकर तेजस्वी ने सरकार को घेरा

नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव के ऊपर गड़बड़ी करने का भी आरोप लगाया. सीएम ने कहा 6 विधायकों को खींचने के लिए पैसा तुम कहां से लाएं. यह गड़बड़ करता था, उसी से पैसा लाता था. आपको बता दें कि बिहार में बढ़ते अपराध और महिला सुरक्षा को लेकर तेजस्वी यादव ने सरकार पर निशाना साधा और उन्होंने कहा कि क्राइम कंट्रोल करने में डबल इंजन सरकार नाकाम है जिसे लेकर सदन में बहस हुई.

Read Also: Bihar VidhanSabha: नीतीश कुमार हाय- हाय…, बिहार विधानसभा के बाहर विपक्ष ने जमकर लगाए नारे

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment