Patna School Timing: राजधानी पटना में बढ़ती ठंड को लेकर शिक्षा विभाग द्वारा बहुत बड़ा फैसला लिया गया है, जहां पटना के सभी स्कूलों का समय बदल गया है. सुबह 9:00 बजे से पहले और शाम 4:30 के बाद कोई भी कोई भी क्लासेस नहीं चलेगी. फिलहाल यह आदेश 25 दिसंबर तक लागू किया गया है. यह नियम राजधानी के सभी निजी और सरकारी स्कूल के लिए डीएम त्यागराजन की ओर से जारी किया गया है. हालांकि इस फैसले का विशेष कक्षा और परीक्षा पर कोई असर नहीं पड़ेगा.
Patna School Timing: पटना के सभी स्कूलों का बदला समय
पटना डीएम द्वारा छात्रों की सुरक्षा को लेकर यह फैसला तब लिया गया जब मौसम विभाग द्वारा बिहार के अधिकांश जिलों में शीतलहर को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया. इसके बाद जिला प्रशासन ने शीतलहर को देखते हुए स्कूल की टाइमिंग में बदलाव लाया है, जो कक्षा 8:30 बजे से शुरू होने वाली थी वह अब 9:00 से होगी. शिक्षा विभाग द्वारा लिए गए इस फैसले का मकसद यही है कि शिक्षक और बच्चे के स्वास्थ्य पर किसी तरह का कोई बुरा असर न पड़े.









1 thought on “Patna School Timing: शीतलहर के कारण पटना के सभी स्कूलों का बदला समय, 9 बजे से पहले नहीं चलेगी क्लास”