Rohtas School Meat Case: बिहार के रोहतास से एक बेहद ही हैरान करने वाली घटना सामने आ रही है, जहां रामूडीह में उत्क्रमित उर्दू मध्य विद्यालय में चार थैलिया में मांस (Rohtas School Meat Case) मिलने से हड़कंप मच गई. दरअसल इन चार थैलियों में मिले मांस का वजन 7 किलो से ज्यादा बताया जा रहा है और आसपास के लोगों का यह भी आरोप है कि यह गौ मांस है जो मिड डे मील के नाम पर स्कूल के बच्चों को जबरन खिलाया जाता था.
रोहतास के इस स्कूल में हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदाय के बच्चे पढ़ते हैं. जैसे ही क्लासरूम में काले रंग की पॉलिथीन में मांस मिला, यह खबर तेजी से फैली और स्कूल परिसर में लोग इकट्ठा हो गए.
Rohtas School Meat Case: रोहतास के स्कूल में मिला मांस
रोहतास के इस स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के गार्जियन ने प्रिंसिपल मोहम्मद अनवर समेत पांच शिक्षकों पर मिड डे मील में गौ मांस (Rohtas School Meat Case) परोसने का आरोप लगाया है. इस घटना के सामने आने के बाद दो महिला टीचर समेत पांच लोगों को सस्पेंड कर दिया गया है. वही अख्तर अली, मोहम्मद इमरान, अनवर खान सूफिया खातून हिना कौसर को गिरफ्तार कर हिरासत में लिया गया है. स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों का कहना है कि यह मांस इतनी ज्यादा बदबू दे रहे थे कि उन्हें नाक मुंह पर हाथ रखकर बाहर निकलना पड़ रहा था.
इस बात की शिकायत कुछ बच्चों ने अपने गार्जियन से की तो उन्होंने हंगामा करना शुरू कर दिया और देखते ही देखते स्कूल परिसर में सैकड़ो ग्रामीण इकट्ठा हो गए. स्थानीय लोगों ने यह भी आरोप लगाया है कि यह बच्चों के मिड डे मील या फिर अन्य तरीके से इस्तेमाल करने की साजिश हो सकती है. हालांकि इस बात की अभी पुष्टि नहीं हुई है. स्थानीय लोगों के आक्रोषित होने के बाद स्थिति थोड़ी तनाव पूर्ण हो गई.
जांच के बाद सामने आएगा सच
रोहतास (Rohtas School Meat Case) के जिस उर्दू विद्यालय का यह मामला है, वहां लगभग 200 स्टूडेंट पढ़ते हैं जिसमें 125 हिंदू और 75 मुस्लिम बच्चे हैं. इस स्कूल में कुल शिक्षकों की संख्या 7 है जिसमें से दो शिक्षक हिंदू समुदाय से हैं. जैसे ही इस घटना की जानकारी बिक्रमगंज के एसडीएम को हुई, वह मौके पर पहुंचे और वहां पर बढ़ते तनाव को संभाला. हालांकि एफएसएल की टीम ने मांस का सैंपल ले लिया है, जांच के बाद ही यह पता चलेगा कि बरामद किया गया मांस किस जानवर का है.








