Rojgar Mela In Patna: कांग्रेस की तरफ से बिहार में रोजगार मेला का एलान, युवाओं के पास नौकरी पाने का सुनहरा मौका

Rojgar Mela In Patna: बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियां अपने वोटरों को खुश करने में जुटी हुई है। इसी क्रम में देखा जाए तो महागठबंधन में शामिल कांग्रेस पार्टी ने बहुत बड़ी घोषणा कर दी है। बिहार में हर बार जब चुनाव आता है तो रोजगार का मुद्दा…

On: Wednesday, July 16, 2025 6:17 PM
Rojgar Mela In Patna

Rojgar Mela In Patna: बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियां अपने वोटरों को खुश करने में जुटी हुई है। इसी क्रम में देखा जाए तो महागठबंधन में शामिल कांग्रेस पार्टी ने बहुत बड़ी घोषणा कर दी है। बिहार में हर बार जब चुनाव आता है तो रोजगार का मुद्दा तेजी से चर्चा में रहता है। एक बार फिर बिहार विधानसभा चुनाव से पहले रोजगार का मुद्दा गर्माया हुआ है जिसे लेकर कांग्रेस ने बिहार में रोजगार मेला लगाने का ऐलान किया है। इस बात की जानकारी बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश कुमार ने सोशल मीडिया के माध्यम से दी है।

Rojgar Mela In Patna: बिहार में कांग्रेस ने किया रोजगार मेले का ऐलान

बिहार में लगने वाले रोजगार मेले को लेकर बिहार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि 120 कंपनी है जो 19 जुलाई को पटना के ज्ञान भवन में युवाओं के लिए रोजगार के अवसर लेकर आ रही हैं जहां आप अपने हुनर को एक नई ऊंचाई दे सकते हैं।

686e4417b8a29 job fair 23055275 16x9 1

यह मेला सुबह 10:00 बजे से शुरू होकर देर शाम तक चलेगा जिसमें शिरकत करने के लिए आप 9868113198 पर मिस कॉल या फिर क्यूआर कोड को भी स्कैन कर सकते हैं। खास तौर पर यहां 12वीं, स्नातक, इंजीनियर, आईटी समेत अन्य प्रोफेशनल डिग्री धारकों को नौकरी हासिल करने का मौका मिलेगा।

सरकार बनने के बाद तेजस्वी ने किया नौकरी देने का दावा

दरअसल नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव अक्सर युवाओं के लिए रोजगार के मुद्दे को लेकर नीतीश कुमार को घेरते रहते हैं। अब जब बिहार में विधानसभा चुनाव होना है तो महागठबंधन अपने वोटरों को खुश करने में किसी तरह की कोई गलती नहीं करना चाहती है। तेजस्वी यादव पिछले कई महीनो से ये लगातार दावा करते आए हैं कि जब उनकी सरकार थी तो उन्होंने लाखों नौकरियां दी और सरकार बनने के बाद भी वो लाखों युवाओं को नौकरी देंगे।

Read Also: Patna Airport: पटना में टला बड़ा विमान हादसा, रनवे छोटा होने के कारण दोबारा पायलट को भरनी पड़ी उड़ान

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment