Samrat Chaudhary Action On Bhojpuri Song: बिहार में अब अश्लील गाना बजाने वालों पर कड़ा एक्शन लिया जाएगा. खास तौर पर सार्वजनिक स्थलों पर इस तरह की हरकत करने वाले लोगों पर सख्त कार्रवाई होगी. बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने यह आदेश जारी किया है जहां अश्लील गाना बजाने वालों पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी. डिप्टी सीएम की ओर से पुलिस अधिकारियों को विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है.
Samrat Chaudhary: अश्लील गाना बजाया तो होगी कार्रवाई
बिहार में आमतौर पर यह देखा जाता है कि ऑटो और बस में ड्राइवर कई तरह के अश्लील गाने बजाते है जिससे यात्रियों को काफी परेशानी होती है. अब डिप्टी सीएम और गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने इस पर सख्त कानून बनाए हैं. सार्वजनिक स्थलों के लिए सख्त आदेश देते हुए डिप्टी सीएम ने कहा है कि ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी.
इतना ही नहीं दो अर्थ वाले जो गीत है, उन पर भी रोक लगाने की बात की गई है, जिससे यात्री और आसपास के लोग असहज महसूस करते हैं. उपमुख्यमंत्री ने कहा कि अश्लील गानों से बच्चों के दिमाग में एक अलग संदेश जा रहा है. महिला सुरक्षा को देखते हुए बिहार सरकार ने एक बहुत बड़ा कदम उठाया है क्योंकि इससे पहले कई महिलाओं ने यह शिकायत की थी कि ऑटो में यात्रा करने के दौरान ड्राइवर द्वारा अश्लील गाने बजाए जाते हैं जहां अब इसके खिलाफ सख्त आदेश जारी किया गया है.
Read Also: Bihar Weather Update: बिहार में अचानक बदला मौसम, कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी








