Tejashvi Yadav: बिहार विधानसभा चुनाव के रुझानों के बीच महागठबंधन को जोरदार झटका लगता नजर आ रहा है, जहां तेजस्वी यादव जो अपने आप को सीएम के तौर पर देख रहे थे नतीजा बिल्कुल भी उनके पक्ष में नहीं रहा. करीब डेढ़-दो घंटे की गिनती में यह साफ हो गया है कि राजद के नेतृत्व वाला महागठबंधन बुरी तरह से हार रहा है.
हालांकि अभी भी तेजस्वी यादव को उम्मीद है कि शाम तक नतीजे उनके पक्ष में आ सकते हैं. राजद ने अभी उम्मीद नहीं छोड़ी है और वह अपने समर्थकों को यह बताने में जुटे हुए हैं कि अभी कई राउंड की गिनती बाकी है और यह सब उसके खिलाफ षडयंत्र किया जा रहा है. जहां वह पीछे हैं वहां करीब आधी काउंटिंग तक हो चुकी है, जबकि जिन सीटों पर वह आगे है वहां चार या पांच राउंड से आगे की गिनती दिखाई नहीं जा रही है.
वायरल हो रहा Tejashvi Yadav का पोस्ट
इसी बीच देखा जाए तो सोशल मीडिया पर तेजस्वी यादव का एक पोस्ट जमकर वायरल हो रहा है जिसमें वह लिख रहे हैं कि ‘जिन्न दो घंटे बाद ईवीएम से निकलेगा’. एक तरफ देखा जाए तो दोपहर की गिनती के बाद एनडीए को 200 के पार सीटें मिलती दिख रही है, वहीं तेजस्वी यादव की अगुवाई वाली महागठबंधन को केवल 36 सीट ही मिलती नजर आ रही है.
दरअसल आरजेडी का चुनाव चिन्ह लालटेन है जिसके बाद सोशल मीडिया पर जमकर ट्वीट किया जा रहा हैं. तेजस्वी यादव के पैरोडी अकाउंट नाम से एक ट्वीट किया गया और लिखा गया कि ‘लालटेन शाम को जलता है, घबराना नहीं है साथियों’ जिस पर मजे लेते हुए भाजपा के समर्थक ने कहा कि भाजपा यह जानती थी, इसलिए दिन में काउंटिंग करवा दी और आप हार गए.
Read Also: Bihar Chunav Counting: जीतन राम मांझी ने लगाया जीत का सिक्सर, एनडीए के लिए बदल दिया पूरा माहौल








