Rabri Devi: राबड़ी देवी ने बंगला खाली नहीं किया तो क्या होगा? इस सियासी ड्रामे में छुपी है बड़ी कहानी

राबड़ी देवी को बिहार सरकार ने बंगला खाली करने के लिए 15 दिन का अल्टीमेटम दिया है, जिसे लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है. हालांकि लालू परिवार अभी भी बंगला खाली करने के मूड में नहीं है.

On: Sunday, May 31, 2026 7:33 PM
Rabri Devi

Rabri Devi: राबड़ी देवी को जब से सरकार ने 10 सर्कुलर रोड आवास खाली करने के लिए 15 दिनों की मोहलत दी है, तब से बिहार की सियासत पूरी तरह से गर्माती नजर आ रही है. आपको बता दें कि 20 साल से राबड़ी देवी के पास 10 सर्कुलर वाला आवास है लेकिन अब सरकार ने नोटिस के साथ 15 दिनों के अंदर इस आवास को खाली करने की बात कही है, लेकिन पूरा लालू परिवार एकजुट होकर सरकारी आवास छोड़ने के खिलाफ है.

राबड़ी देवी (Rabri Devi) ने तो सरकार को खुली चुनौती दे दी है और कहा है कि ‘बंगला खाली नहीं होगा, चाहे फोर्स बुला लो’। ऐसे में इस बंगले के पीछे जो सियासी ड्रामा चल रहा है, उसके पीछे की कहानी बहुत कम ही लोगों को समझ आ रही हैं.

Rabri Devi: बंगले पर सियासी ड्रामा के पीछे की क्या है कहानी?

2006 से ही लालू परिवार इस सरकारी आवास में रह रहा है. यह आवास लालू परिवार को विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष नाते से आवंटित किया गया था, जहां अब यह आवास सम्राट कैबिनेट के मंत्री आनंद किशोर राम को आवंटित किया गया है, लेकिन राबड़ी देवी (Rabri Devi) किसी भी सूरत में 10 सर्कुलर रोड आवास खाली करने के मूड में नहीं है.

इस बंगले को खाली करवाने के पीछे अगर राजनीतिक कारण देखे तो ऐसा प्रतीत होता है कि बिहार की राजनीति का केंद्र माना जाने वाला 10 सर्कुलर रोड आवास जो कि राजद का सिंबल माना जाता है, उसे बिहार सरकार कमजोर करना चाहती है, जो कि भाजपा पहले भी कर चुकी है. भाजपा अपने विरोधियों को कमजोर करने के लिए वो हर दावा पेच लगाती है जिससे उन्हें फायदा मिले.राजद समर्थकों को भाजपा ये साफ तौर पर संकेत देना चाहती है कि अब वक्त बदल गया है. भाजपा को इससे यह फायदा होगा कि अंदर ही अंदर आरजेडी कमजोर होगी और उसकी समर्थको में धीरे-धीरे टूट आएगी.

Read Also: Nitish Kumar: नीतीश चाचा बिहार में करेंगे खेला? एनडीए में चल रही है खटपट

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment