Samrat Chaudhary Cabinet Meeting: बिहार के नए मुख्यमंत्री बने सम्राट चौधरी (Samrat Chaudhary) की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए. 45 मिनट तक चली इस बैठक में कुल 22 एजेंडों पर मुहर लगाई गई. बिहार में बेहतर और आधुनिक शहरी सुविधाओं को लेकर 119 ग्रीन फील्ड सैटलाइट टाउनशिप विकसित किए जाएंगे. साथ ही साथ इस बैठक में शहरी विकास को लेकर कई अहम फैसले लिए गए हैं.
Samrat Chaudhary की कैबिनेट बैठक में इन एजेंडों पर लगी मुहर
सम्राट चौधरी की कैबिनेट बैठक में पर्यटन के क्षेत्र में बड़ा कदम उठाया गया है जहां सोनपुर स्थित बाबा हरिहरनाथ मंदिर क्षेत्र के कायाकल्प को मंजूरी देते हुए वाराणसी के प्रसिद्ध काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की तर्ज पर हरिहरनाथ मंदिर के लिए 680 करोड रुपए आवंटित किए गए हैं. इसके अलावा मुंगेर के तारापुर जो कि सम्राट चौधरी (Samrat Chaudhary) का विधानसभा क्षेत्र है, वहां धार्मिक और पर्यटन सुविधाओं को बढ़ाते हुए कृषि विभाग की 15 एकड़ जमीन पर्यटन विभाग को मुफ्त में ट्रांसफर करने का निर्णय लिया गया है.
युवाओं के कौशल विकास के लिए 3615 करोड रुपए की लागत से 75 आईटीआई संस्थानों को आधुनिक प्रशिक्षण केंद्र बनाया जाएगा, जिसमें राज्य सरकार की ओर से 1192 करोड रुपए का योगदान दिया जाएगा. सम्राट चौधरी की कैबिनेट बैठक में जो ग्रीनफील्ड सैटलाइट टाउनशिप विकसित करने की बात कही गई है, उन खास क्षेत्र में विकास को व्यवस्थित रखने के लिए सरकार ने फिलहाल जमीन की खरीद बिक्री, हस्तांतरण और किसी भी प्रकार के निर्माण कार्य पर रोक लगा दी है.
शिक्षा के लिए खोला खजाना
सम्राट चौधरी (Samrat Chaudhary) की कैबिनेट बैठक में आम जनता और शिक्षा के क्षेत्र को लेकर कई बड़े कदम उठाए गए हैं. तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए आईआईटी पटना में रिसर्च पार्क की स्थापना के लिए सरकार द्वारा 305 करोड रुपए की राशि को मंजूरी दी गई है. इतना ही नहीं पटना में चाणक्य राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के विस्तार के लिए 7 एकड़ और बेगूसराय में नए नियुक्त संस्थान खोलने के लिए 20 एकड़ सरकारी जमीन संबंधित विभागों को मुफ्त उपलब्ध कराई जाएगी.
इसके अलावा सुरक्षा और तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में कदम उठाते हुए कई अहम फैसले लिए है. संसाधन सशक्तिकरण व सड़क दुर्घटना मृतकों पर भी सरकार ने कई बड़े फैसले लिए हैं जिसके तहत मृतकों के परिजन और गंभीर रूप से घायलों को आर्थिक सहायता दी जाएगी.
Read Also: JDU New Team: नीतीश कुमार ने बना ली JDU की नई टीम, लिस्ट में कहीं नहीं है बेटे का नाम








