Bihar Weather Update: बिहार के लोगों को एडमिशन गर्मी से राहत मिलती नजर आ रही है, क्योंकि अधिकांश जगहों पर बारिश का आगमन हो चुका है. मौसम विभाग ने आज राज्य के 12 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट और 12 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. वही 14 जिले ऐसे हैं जहां पर मौसम सामान्य रहने का अनुमान है. हालांकि इन इलाकों में आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश (Bihar Weather Update) देखने को मिल सकती है.
आने वाले 10 दिनों तक इसी तरह का मौसम रह सकता है. मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक बंगाल की खाड़ी की ओर बने निम्र वायुदाब की वजह से बिहार में अचानक मौसम बदलता नजर आ रहा है.
Bihar Weather Update: बिहार में बारिश का अलर्ट जारी
मौसम विभाग द्वारा बक्सर, भोजपुर, पटना, मुंगेर, भागलपुर, मधेपुरा, सहरसा, सुपौल, कटिहार, किशनगंज, अररिया और पूर्णिया जिले में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है, जहां तेज गर्जन के साथ माध्यम स्तर की बारिश देखने को मिल सकती है. वही कैमूर, रोहतास, अरवल, जहानाबाद, औरंगाबाद, नवादा, नालंदा, शेखपुरा, गया, लखीसराय, बांका और जमुई के लिए ऑरेंज अलर्ट है, जहां पर भारी बारिश (Bihar Weather Update) देखने को मिल सकती है. वही इन इलाकों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने का अनुमान है.
तापमान में हुई गिरावट
बितें कई दिनों से भीषण गर्मी के कारण लोगों का जीना मुहाल था, लेकिन बारिश (Bihar Weather Update) से कई जगह पर तापमान में गिरावट देखने को मिली है. पटना में आज अधिकतम तापमान 32 से 33 डिग्री, वही न्यूनतम तापमान 27 से 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. आने वाले दिनों में लगातार बारिश होने के कारण तापमान और नीचे जा सकता है.









