Dularchand Yadav Murder: मोकामा में जन सुराज पार्टी के समर्थक दुलारचंद यादव की हत्या के बाद में बिहार विधानसभा चुनाव से पहले बिहार की सियासत एक नया मोड़ लेती नजर आ रही है. इस पूरे मामले को लेकर अब भारतीय निर्वाचन आयोग भी सख्त नजर आ रहा है, जिसने बहुत बड़ा कदम उठाया है. आपको बता दें कि जारी किए गए निर्देश में चुनाव आयोग ने कई अधिकारियों का तत्काल तबादला और निलंबन का आदेश जारी किया है.
इतना ही नहीं पटना डीएम द्वारा बताया गया है कि असामाजिक तत्वों पर पुलिस की कार्रवाई जारी है. 80 संदिग्ध लोगों को बीते दिनों गिरफ्तार किया जा चुका है और अभी आगे की करवाई जारी है.
Dularchand Yadav Murder: इन अधिकारियों का हुआ तबादला
बाढ़ के सब डिवीजन ऑफिसर और मोकामा विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग ऑफिसर चंदन कुमार को भारतीय निर्वाचन आयोग ने तुरंत प्रभाव से हटाकर उनकी जगह आईएएस आशीष कुमार को नियुक्त किया है. वही बाढ़ के एसडीपीओ राकेश कुमार और अभिषेक सिंह को बदला गया है जिनकी जगह पर आनंद कुमार सिंह और आयुष श्रीवास्तव को जिम्मेदारी सौंपी गई है. वहीं पटना ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक का तबादला हुआ है जबकि घोसवारी और भदौर थाना के दो थाना प्रभारी पहले ही निलंबित किया जा चुके हैं.
इस बार मोकामा सीट पर है कडी़ टक्कर
आपको बता दें कि चुनाव प्रचार के दौरान मोकामा में दो गुटों के बीच गोलीबारी के दौरान दुलारचंद यादव की मौत हो गई. इस पूरे मामले पर पुलिस ने अब तक तीन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज किया है और दो संदिग्धो को गिरफ्तार किया है. हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है कि मौत का कारण कार्डियोरेस्पिरेटरी फेलियर है.
इस पूरे मामले को लेकर प्रशांत किशोर के साथ-साथ तेजस्वी यादव ने भी सरकार पर हमला करते हुए कार्रवाई की मांग की है. आपको बता दें कि मोकामा ऐसी सीट मानी जाती है जो हमेशा से बाहुबली और सत्ता संघर्ष का केंद्र रहा है. इस बार जनता दल यूनाइटेड के अनंत सिंह और राजद की वीणा देवी के बीच चुनाव में जोरदार टक्कर देखने को मिलेगी. दोनों उम्मीदवार का भूमिहार समुदाय से होने के कारण एक ही सामाजिक समीकरण में राजनीतिक टकराव साफ झलकता है.
Read Also: Dularchand Yadav Murder Case: दुलारचंद यादव मर्डर केस में अनंत सिंह गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई








