Sunil Singh: चुनाव आयोग को धमकी देने वाले राजद नेता सुनील सिंह पर FIR दर्ज, बिहार में नेपाल जैसा दृश्य करने की दी थी धमकी

FIR On Sunil Singh: बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे 14 नवंबर को आने वाले हैं, जिससे पहले देखा जाए तो ... Read more

On: Thursday, November 13, 2025 9:50 PM
FIR On Sunil Singh

FIR On Sunil Singh: बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे 14 नवंबर को आने वाले हैं, जिससे पहले देखा जाए तो बिहार की सियासत अब एक अलग रुख लेती नजर आ रही है. एक तरफ देखा जाए तो एग्जिट पोल के मुताबिक एनडीए एक बार फिर बिहार में अपनी सरकार बनाने का दावा कर रही है. वहीं दूसरी ओर राष्ट्रीय जनता दल ने धीमी मतगणना और गड़बड़ी की आशंका जताई है.

पार्टी के विधान पार्षद सुनील कुमार सिंह ने इसी बीच एक बेहद ही चौंकाने वाला बयान दिया जिसे लेकर अब उनकी मुश्किलें बढ़ती जा रही है. उन्होंने इलेक्शन कमीशन को चेतावनी देते हुए बहुत बड़ी बात कही जिसके बाद उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गया है.

FIR On Sunil Singh: पटना पुलिस ने किया FIR दर्ज

बिहार चुनाव में होने वाली काउंटिंग को लेकर सुनील सिंह ने कहा कि 2020 चुनाव में चुनाव आयोग और प्रशासन ने मिलकर कुक्कृत्य किया था. इस बार अगर वैसी गड़बड़ी होगी तो या तो हमारे उम्मीदवार बाहर आएंगे या वहां मौजूद रिटर्निंग ऑफिसर बाहर आ पाएंगे. उन्होंने धमकी देते हुए चुनाव आयोग को कहा कि अगर मतगणना के दौरान कोई गड़बड़ी की तो यहां भी नेपाल जैसा दृश्य देखने को मिल सकता है. इसी बयान को लेकर पटना पुलिस के साइबर थाने में केस दर्ज किया गया है.

डीजीपी ने लिया एक्शन

डीजीपी विनय कुमार द्वारा इस एफआईआर की पुष्टि की गई है. डीजीपी ने कहा कि ऐसे बयानों पर हमेशा से गंभीरता दिखाई जाती है और इस बार भी दिखाई जाएगी. डीजीपी ने इस बयान को उकसाने वाला और सांप्रदायिक सौहार्द को प्रभावित करने वाला बताया. हालांकि राजद ने इसका बचाव करते हुए कहा कि उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया गया है.

Read Also: Bihar Chunav Counting: एएन कॉलेज में होगी मतगणना, बोरिंग रोड रहेगा बंद, कई रास्तों पर नहीं मिलेगी एंट्री

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment