Tejashvi Yadav Meeting: बिहार विधानसभा चुनाव के काउंटिंग का काउंटडाउन शुरू हो चुका है. 14 नवंबर को नतीजे आने हैं जिससे पहले ही महागठबंधन में अब उथल-पुथल शुरू हो चुका है. आपको बता दें कि चुनाव आयोग मतगणना को लेकर पूरी तरह से तैयार है, जहां सुबह 8 बजे से मतो की गिनती शुरू होगी.
इससे पहले अचानक नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अपने आवास पर इमरजेंसी मीटिंग बुलाई है, जिसमें महागठबंधन के कई बड़े नेता शामिल हुए हैं. यह मीटिंग तेजस्वी ने एक पोलो रोड स्थित अपने आवास पर बुलाई जिसमें कृष्णा अल्लावरु, मुकेश सहनी और दीपांकर भट्टाचार्य मौजूद रहे.
Tejashvi Yadav Meeting: मतगणना से पहले रणनीति बना रहे तेजस्वी
बिहार चुनाव की मतगणना के नतीजे से कुछ घंटे पहले तेजस्वी यादव के इस बैठक से यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि चुनाव नतीजे के दिन किसी भी तरह की कोई गड़बड़ी न हो, इससे निपटने के लिए रणनीति तैयार की जा रही है. तेजस्वी यादव ने पहले भी चुनावी गड़बड़ी के आरोप को दोहराया था और उन्होंने यह कहा था कि उनके पार्टी और बिहार की जनता पूरी तरह से सतर्क है. वह किसी भी तरह की अनुचित या असंवैधानिक गतिविधि से निपटने के लिए तैयार है.
काउंटिंग को लेकर अलर्ट है प्रशासन
आपको बता दें कि जैसे ही दूसरे चरण का मतदान समाप्त हुआ, एग्जिट पोल में यह देखा जा रहा है कि एनडीए की सरकार बनती नजर आ रही है, लेकिन एग्जिट पोल के आंकड़ों को तेजस्वी यादव ने साफ तौर पर खारिज किया. इसे फर्जी बताते हुए कहा है कि 14 नवंबर को बिहार में बदलाव होगा और महागठबंधन की सरकार बनेगी.
तेजस्वी यादव पूरी तरह से आस्वस्त है कि इस बार महागठबंधन की सरकार बनेगी और वह मुख्यमंत्री पद की शपथ 18 नवंबर को लेंगे. आपको बता दें कि पटना सहित सभी जिलों में प्रशासन ने काउंटिंग को लेकर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है. स्ट्रांग रूम की सुरक्षा कई स्तर पर बढ़ाई गई है. अधिकारियों ने हाँल, गेट, कंट्रोल रूम और बैठने की व्यवस्था का निरीक्षण किया है. सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती होगी. इसके बाद ईवीएम की गिनती शुरू की जाएगी.








