Shreyasi Singh: भाजपा प्रत्याशी श्रेयसी सिंह सोशल मीडिया पर बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान खूब चर्चा में रही, लेकिन इस वक्त देखा जाए तो जमुई विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी दी गई है, जिसे लेकर उन्होंने साइबर डीएसपी से शिकायत की है.
इस पूरे मामले को लेकर थाने में केस दर्ज हुआ है जिसके बाद पुलिस ने धमकी देने वालों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी करनी शुरू कर दी है. सोशल मीडिया अकाउंट पर खास तौर पर नजर रखी जा रही है. आपको बता दें कि 14 नवंबर को बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे आने हैं जिससे ठीक कुछ घंटे पहले श्रेयसी सिंह को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी मिली है .
Shreyasi Singh ने दर्ज कराया केस
श्रेयसी सिंह द्वारा बताया गया है कि कुछ असामाजिक तत्वों ने सोशल मीडिया पर उनके नाम और तस्वीर का इस्तेमाल कर गलत अकाउंट बना लिया है, जिससे भ्रामक और अभद्र सामग्री शेयर की जा रही है. इससे जनता के बीच गलत संदेश जा रहा है. साफ तौर पर उन्होंने यह आरोप लगाया है कि उन्हें राजनीतिक और व्यक्तिगत रूप से बदनाम करने की साजिश रची जा रही है. इस पूरे मामले के बाद भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोगों में आक्रोश देखने को मिल रहा है. जल्द से जल्द दोषियों की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी की मांग की जा रही है.
जांच में जुटी है पुलिस
श्रेयसी सिंह ने लिखित शिकायत में यह बताया है कि फेसबुक और इंस्टाग्राम पर कृष्णा यादव नाम के एक व्यक्ति ने अभद्र और अश्लील गानों पर रील बनाकर उसमें श्रेयसी सिंह की फोटो का इस्तेमाल किया है. रील में कई तरह के आपत्तिजनक शब्द का इस्तेमाल किया जा रहा है, जो उनकी छवि और गरिमा को ठेस पहुंचा रहा है.
इतना ही नहीं रील के माध्यम से उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है. इस पूरे मामले को लेकर साइबर थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है. फेसबुक को इस मामले को लेकर मेल किया गया है और सारी जानकारी मांग की गई है जिसके बाद तुरंत कार्रवाई होगी.








