Bihar Weather: बिहार के लोगों को अब भीषण गर्मी से राहत मिलने वाली है क्योंकि मौसम विभाग ने 21 जिलों में बारिश (Bihar Weather) को लेकर अलर्ट जारी किया है, जहां 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है. मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक अगले 48 घंटे के दौरान मौसम में बदलाव होने की संभावना है. बीते दिनों अररिया में तेज बारिश के कारण आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई. वही अधिकतम जिले में तापमान 40 डिग्री से ऊपर रहा, जिसमें राजधानी पटना समेत छपरा, औरंगाबाद, शेखपुरा, गया, बक्सर, कैमूर और रोहतास शामिल है.
Bihar Weather: बिहार के इन जिलों में बारिश का अलर्ट जारी
मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक पूर्वी चंपारण, वैशाली, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, शिवहर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, अररिया, किशनगंज, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, खगड़िया, मुंगेर, बेगूसराय, भागलपुर, बांका और जमुई में बारिश (Bihar Weather) को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. अगर मौसम में बदलाव होता है तो लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है.
हालांकि मौसम विभाग ने यह भी बताया है कि 19 जून से पूरे बिहार में मौसम का मिजाज बिगड़ सकता है. उत्तर बिहार के कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जबकि दक्षिण बिहार के जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है. बिहार के अधिकांश जिलों में बारिश, मेघ गर्जन और वज्रपात को लेकर चेतावनी जारी की गई है।
बिहार में धीमी पड़ी मानसून की रफ्तार
दरअसल ऊपरी वायुमंडल में हवाओं के असामान्य पैटर्न के कारण इस वक्त मानसून (Bihar Weather) का आगमन धीमा हो गया है. यही कारण है कि बिहार में इस वक्त मानसून देर से आ रहा है. हालांकि अगले कुछ दिनों में यह स्थिति सामान्य होगी और पूरे राज्य में बारिश देखने को मिल सकती है.








