Roshan Anand: पटना पुलिस का खान सर पर FIR करने से साफ इनकार, रोशन आनंद के वकील ने बताई ऊपर से दबाव की बात

अपने भाई प्रिंस यादव की हत्या मामले में रोशन आनंद जब खान सर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने पहुंचे तो घंटो बाद भी पटना पुलिस ने उनकी एफआईआर दर्ज नहीं की, जिसके बाद भारी हंगामा देखने को मिला.

On: Thursday, June 18, 2026 1:07 PM
Roshan Anand- Khan Sir

Roshan Anand- Khan Sir: खान सर और ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रोशन आनंद (Roshan Anand) के बीच अब विवाद और भी ज्यादा गहरा हो चुका है. पटना के अगम कुआं थाने में जब रोशन आनंद खान सर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने पहुंचे तो घंटो बैठने के बाद भी पटना पुलिस ने उनका आवेदन नहीं लिया.

रोशन आनंद के वकील ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए यह कहा कि पुलिस प्राथमिक दर्ज करने से टालमटोल कर रही है, जबकि खान सर (Khan Sir) ने रोशन आनंद के खिलाफ जब केस दर्ज किया था तो मामले में तत्काल कार्रवाई की गई थी. जेल के अंदर भी रोशन आनंद को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई थी लेकिन अब जब रोशन आनंद खुद शिकायत दर्ज कराने थाना पहुंचे हैं तो पुलिस ने उनकी प्राथमिक दर्ज करने से मना कर दिया.

Roshan Anand: खान सर पर एफआईआर दर्ज करने से क्यों बच रहु पुलिस

रोशन आनंद के वकील ने ये आरोप लगाया है की थाना पुलिस किसी तरह का कोई सहयोग नहीं कर रही है. पुलिस अधिकारियों की ओर से यह कहा जा रहा है कि मामले में ऊपर से दबाव है. हालांकि अभी तक पुलिस प्रशासन मने आधिकारिक रूप से इसपर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी. आपको बता दें कि रोशन आनंद (Roshan Anand) पटना के कदमकुंआ थाने में खान सर के खिलाफ केस दर्ज करवाने के लिए 5 घंटे तक बैठे फिर भी एफआईआर दर्ज नहीं हुई.

इसके बाद आधी रात तक वह अपने समर्थकों के साथ थाने के बाहर धरना पर बैठ गए. उन्होंने साफ तौर पर ये आरोप लगाया है कि उनके भाई प्रिंस यादव की हत्या में खान सर का हाथ है और इस मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए।

रोशन आनंद ने खान सर पर लगाए गंभीर आरोप

रोशन आनंद (Roshan Anand) ने जेल से बाहर आने के साथ खान सर पर एक के बाद एक गंभीर आरोप लगाए हैं. अपने भाई की हत्या के बाद उन्होंने कहा कि उसने मेरा जिंदगी बर्बाद कर दिया है, मेरा कैरियर बर्बाद हो गया है. यह सब खान सर के कारण हुआ. पटना पुलिस खान के खिलाफ कार्रवाई करने से डर रही है. हम पटना पुलिस से मांग करते हैं कि आप न्याय नहीं दिला सकते हैं तो मुझे और मेरे मां-बाप को गोली मार दो.

Read Also: Bihar Weather: सावधान! बिहार के 24 जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज रफ्तार से चल सकती है हवा

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment