Bihar Weather: बिहार के लोग अब चिलचिलाती धूप, और भीषण गर्मी से राहत की सांस ले सकते हैं क्योंकि मानसून का आगमन हो चुका है. मौसम विभाग द्वारा दिए गए जानकारी के मुताबिक आज बिहार के 24 जिलों में आंधी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. इसमें से 14 जिले ऐसे हैं जहां ऑरेंज अलर्ट और 10 जिलों में येलो अलर्ट है.
यानी की हल्की से मध्यम वर्षा (Bihar Weather) बिहार के अधिकांश जगहों पर देखने को मिल सकती है. इतना ही नहीं इन जिलों में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की भी संभावना है. पिछले 24 घंटे की बात करें तो अधिकांश जिलों का तापमान लगभग 40 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा रिकॉर्ड किया गया है, जहां बारिश के आगमन से लोग राहत की सांस ले सकते हैं.
Bihar Weather: बिहार के 24 जिलों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक शिवहर, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, सुपौल, कटिहार, अररिया, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, किशनगंज, गोपालगंज, सीवान, सारण, मुंगेर, भागलपुर, जमुई और बांका में बारिश को लेकर अलर्ट (Bihar Weather) जारी किया गया है.
मौसम विभाग ने अगले तीन से चार दिनों तक अधिकतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की कोई संभावना जाहिर नहीं की है. इस वक्त मानसून के आगमन के बावजूद भी तेज धूप और गर्मी के कारण लोगों को परेशानी हो रही है. हालांकि आने वाले समय में कई जगहों पर बारिश देखने को मिल सकती है. साथ ही साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है.
Read Also: NEET UG Re-Exam के लिए एडमिट कार्ड जारी, परीक्षा में शामिल होंगे 22 लाख से ज्यादा छात्र








