NEET Student Rape: अकेलेपन और मानसिक तनाव से जूझ रही थी छात्रा, SIT ने माना- रेप हुआ पर आरोपी का पता नहीं

नीट छात्रा मौत मामले में हर दिन एक नई सच्चाई सामने आ रही है, लेकिन अभी तक छात्रा और उसके परिजनों को न्याय नहीं मिला है. एसआईटी की टीम में छात्रों के डायरी के आधार पर कई नतीजे निकाले जिसमें मानसिक तनाव और अकेलेपन से जूझने की बात कही गई.

On: Thursday, February 5, 2026 2:22 PM
NEET Student Rape

NEET Student Rape: नीट छात्रा मौत मामले में लगभग एक महीने बीतने को है और अभी तक छात्रा के परिजन न्याय के लिए दर-दर भटक रहे हैं. पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में नीट परीक्षा की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद एसआईटी को इस मामले में जांच के आदेश दिए गए. एसआईटी की टीम को जांच के दौरान छात्रा की डायरी में लिखे कई ऐसे शब्द मिले हैं, जो इस केस में अब अहम सुराग बन चुके हैं. इतना ही नहीं स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम ने यह माना है की छात्रा के साथ रेप हुआ लेकिन आरोपी की पहचान अभी तक नहीं की गई.

NEET Student Rape: डायरी से खुले कई राज

छात्रा की डायरी से एसआईटी को कई अहम सुराग मिले. दरअसल नीट छात्रा नियमित रूप से अपनी डायरी लिखा करती थी, जिसमें उसने अपने परिवार, दोस्त, भाई और निजी जीवन से जुड़े कई अनुभव साझा किए थे. यह पता चला कि छात्रा काफी लंबे समय से अकेलेपन और मानसिक तनाव से जूझ रही थी. उसकी डायरी में बार-बार ‘आई एम अलोन’ जैसे शब्द देखने को मिले जो इस बात की ओर इशारा करता है कि काफी लंबे समय से छात्रा भावनात्मक रूप से तनाव में थी.

संभव है कि परीक्षा का दबाव, परिवार से दूरी और निजी जीवन में कुछ मसले छात्रा के इस मानसिक तनाव का कारण हो सकते थे. जांच में यह भी पता चला कि परिवार के लिए छात्रा की डायरी में नाराजगी नजर आई. जब परिवार वालों से इस बारे में पूछताछ की गई तो कोई स्पष्ट कारण पता नहीं चल पाया.

सीबीआई कर रही केस की जांच

नीट छात्रा मौत मामले की जांच अब सीबीआई को सौप दी गई है लेकिन अभी तक आरोपी का पता नहीं चल पाया है. आपको बता दें कि पुलिस ने इस मामले में 18 लोगों के डीएनए सैंपल लिए थे लेकिन उसमें से कोई भी सैंपल छात्रा के कपड़े पर मिले स्पर्म से मैच नहीं हुआ. प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुलिस में ये स्वीकार किया कि एसआईटी की टीम किसी ठोस निष्कर्ष तक नहीं पहुंच पाई.

Read Also: Samrat Chaudhary: अब अश्लील गाना बजाने वालों की खैर नहीं, सम्राट चौधरी ने पुलिस को दे दी खुली छूट

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment