Bihar VidhanSabha: नीतीश कुमार हाय- हाय…, बिहार विधानसभा के बाहर विपक्ष ने जमकर लगाए नारे

बिहार विधानसभा बजट सत्र के तीसरे दिन सदन में विपक्ष का जोरदार प्रदर्शन देखने को मिला. इस दौरान राजद के कई विधायक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ नारेबाजी करते नजर आए.

On: Thursday, February 5, 2026 4:30 PM
Bihar VidhanSabha

Bihar VidhanSabha: जब से बिहार विधानसभा में बजट पेश हुआ है तब से लगातार विपक्ष सरकार पर हमलावर है. यही वजह है कि बजट सत्र के तीसरे दिन राजद के कई विधायक नीतीश कुमार के खिलाफ नारेबाजी करते नजर आए. सरकार की कानून व्यवस्था और अपराध को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े किए गए. विधानसभा के कार्यवाही शुरू होने से पहले विपक्षी सदस्यों ने सदन के मुख्य गेट के बाहर बैनर पोस्टर के साथ प्रदर्शन किया और कई तरह की मांग को लेकर नारेबाजी की.

Bihar VidhanSabha: विपक्ष ने सरकार पर साधा निशाना

राजद विधायक भाई वीरेंद्र के नेतृत्व में विपक्ष के विधायक सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते दिखे जहां पोस्टर में लिखा था ‘मुख्यमंत्री मानसिक रूप से बीमार है, बिहार को कर दिया शर्मसार’. इसके साथ ही गुंडाराज नहीं चलेगा के नारे भी विपक्ष के विधायकों द्वारा लगाए गए. विपक्ष का कहना है कि मुख्यमंत्री मानसिक रूप से अस्वस्थ हैं और बिहार में अपराधियों का राज चल रहा है. अपराधी तांडव मचा रहे हैं और मुख्यमंत्री ने चुप्पी साधी है.

Read Also: NEET Student Rape: अकेलेपन और मानसिक तनाव से जूझ रही थी छात्रा, SIT ने माना- रेप हुआ पर आरोपी का पता नहीं

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment