Samrat Chaudhary: आरजेडी पार्टी नहीं प्राइवेट लिमिटेड कंपनी है, तेजस्वी को कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर बोले सम्राट चौधरी

सम्राट चौधरी ने आरजेडी पर निशाना साधते हुए एक बहुत बड़ी बात कही है. तेजस्वी यादव को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाने पर उन्होंने तीखा बयान दिया है.

On: Thursday, February 5, 2026 11:27 PM
Samrat Chaudhary On RJD

Samrat Chaudhary On RJD: बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को जब से आरजेडी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है, तब से बिहार के राजनीति में यह एक चर्चा का विषय बना हुआ है. कुछ लोग इसे राजद की नई रणनीति और आगामी चुनाव के लिए बेहतर नतीजा बता रहे हैं. वहीं सत्ता में बैठे कुछ लोगों का कहना है कि पुत्र मोह में आकर लालू यादव ने अपने बेटे को यह जिम्मेदारी सौंपी है. अब बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राजद और उसके नेतृत्व पर तीखा हमला किया है. उन्होंने पार्टी के आंतरिक कार्य प्रणाली पर भी गंभीर सवाल उठाए हैं.

Samrat Chaudhary ने दिया ये बयान

आरजेडी पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए सम्राट चौधरी ने कहा पार्टी में कोई लोकतंत्र नहीं है और यह पूरी तरह से एक परिवार विशेष के हितों को साधने वाली पार्टी बन गई है. जो लोग राष्ट्रीय जनता दल में गुलामी खटने को बैठे हैं, वह लोग गुलामी खट रहे हैं. पार्टी के अंदर निष्ठावान कार्यकर्ताओं की अनदेखी की जा रही है और केवल परिवारवाद को बढ़ावा दिया जा रहा है.

पिछले विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि जनता ने इस परिवारवादी राजनीति का जवाब दिया है. जनता ने इस पार्टी को 25 सीट पर उठाकर बैठा दिया. इतना ही नहीं सम्राट चौधरी ने यह भी कहा कि राजद पार्टी नहीं एक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी है.

बिहार पुलिस के कार्यप्रणाली की जमकर की तारीफ

बिहार में बढ़ते अपराध और कानून व्यवस्था को लेकर विपक्ष लगातार सरकार पर हमलावर है. इन सवालों का जवाब देते हुए सम्राट चौधरी ने बिहार पुलिस के कार्यप्रणाली की तारीफ की है. बताया है कि बिहार पुलिस का खौफ अपराधियों में इतना ज्यादा है कि वह राज्य से बाहर भी अपराध करने से डरते हैं. आपको बता दें कि बिहार विधानसभा में इस वक्त बजट सत्र चल रहा है. यही वजह है कि सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच कई मुद्दों को लेकर लगातार तीखी बहस हो रहे हैं.

Read Also: Hostel Rules In Bihar: गर्ल्स हॉस्टल में मर्दों की एंट्री पर रोक, सम्राट चौधरी ने दिया सख्त आदेश

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment