CJP Protest: अभिजीत दीपके को 2 युवकों ने मारा थप्पर, जयपुर में कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में बवाल

जयपुर में कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के दौरान बड़ा हंगामा देखने को मिला कॉकरोच पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपक को इसी दौरान दो युवकों ने भीड़ में अचानक थप्पड़ जड़ दिया, जिसके बाद अफरा तफरी मच गई.

On: Monday, June 15, 2026 7:25 PM
CJP Protest

CJP Protest, Abhijeet Deepke: नीट पेपर लीक मामले में कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन (CJP Protest) जयपुर पहुंचा, जहां समर्थकों के कंधों पर सवार होकर शहीद स्मारक पहुंच रहे पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके (Abhijeet Deepke) पर अचानक दो युवकों ने थप्पड़ों से हमला कर दिया. इसके बाद तो अफरा-तफरी मच गई. इस पूरी घटना के बाद वहां मौजूद अभिजीत के समर्थक सक्रिय हो गए और उन पर हमला करने वाले दोनों युवकों को पकड़कर जमकर पीटा. हालांकि कुछ देर तक प्रदर्शन स्थल पर माहौल बिल्कुल तनावपूर्ण हो गया.

CJP Protest: Abhijeet Deepke को दो युवकों ने मारा थप्पड़

इस थप्पड़ कांड के बाद अभिजीत दिपके ने अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए ये कहा कि ‘अब हिंदू- मुस्लिम की राजनीति नहीं चलेगी. देश को आजादी लाखों लोगों के बलिदान के बाद मिली है, लेकिन आज लोगों को धर्म और जाति के नाम पर बांटने की कोशिश की जा रही है’. इसी के साथ अभिजीत दिपके ने ऐलान किया कि उनका यह आंदोलन यहीं पर रुकने वाला नहीं है. 20 जून को एक बार फिर दिल्ली कूच किया जाएगा और इस बार बिना इस्तीफे के वापस नहीं लौटा जाएगा.

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की हो रही मांग

आपको बता दें कि नीट पेपर लीक, शिक्षा विभाग में सुधार, बढ़ती बेरोजगारी और युवाओं से जुड़े कई तरह के मुद्दे को लेकर बड़ी संख्या में युवा छात्र और समर्थक कॉकरोच जनता पार्टी (CJP Protest) की ओर से हुए प्रदर्शन में शामिल हुए. सभी का लक्ष्य एक है कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान अपने पद से इस्तीफा दे. प्रदर्शन में युवाओं के हाथों में तिरंगा, पेपर लीक बंद करो, भ्रष्टाचार अस्वीकार्य है, जैसे कई बड़े संदेश के साथ नारेबाजी करते हुए देखा गया.

Read Also: NEET UG Re-Exam के लिए एडमिट कार्ड जारी, परीक्षा में शामिल होंगे 22 लाख से ज्यादा छात्र

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment